Monday 13 December 2021

जानें पेट साफ ना होने के कारण कब्ज की समस्या होने के लक्षण, कारण और निवारण !!

 आमतौर पर जब पेट साफ नहीं होता है, तब इस बात का अहसास होता है कि हमें कब्ज की समस्या हो रही है। जबकि ऐसा नहीं है कि कब्ज का एक मात्र लक्षण मल का सही प्रकार से ना निकलना है। इसके अलावे सेहत से जुड़ी कई अन्य परेशानियां भी कब्ज होने का इशारा करती है।


इन समस्याओं से समझना आसान है कि हमें कब्ज है:

  • पेट में भारीपन का अनुभव होना या पेट फूला रहने की समस्या ।
  • पॉटी करते वक्त स्टूल (मल) का आकार असामान्य रूप से छोटा या बड़ा होना।
  • व्यक्ति के चेहरे पर अक्सर मुहांसे (Pimples) की समस्या का होना।
  • व्यक्ति का मानसिक रूप से अवसाद में रहना ।
  • सांस की बदबू या माउथ स्मेल की समस्या।
  • पेट में एसिड बनने से लगातार जलन होना या गैस रहना।
  • मुंह में छाले होन।
  • सिर में भारीपन और दर्द रहना, ऐसा गैस सही से पास ना होने कारण होता है।
  • भूख कम लगना या बिल्कुल ही ना लगन।

कब्ज होने के 5 मुख्य कारण:

  • आमतौर पर कब्ज की समस्या खान-पान में गड़बड़ी के कारण होती है।
  • जो लोग पानी कम पीते हैं और अन्य तरल पदार्थों का सेवन भी कम ही करते हैं ,उन्हें भी कब्ज की समस्या हो जाती है।
  • जो लोग देर से सोते और जगते,उन्हें अक्सर शौच समय पर नहीं होता है और इससे कब्ज की समस्या बढ़ती है।
  • जो लोग लगातार बैठे रहते हैं या शारीरिक श्रम नहीं करते हैं, उन्हें भी कब्ज की समस्या होती है।
  • जो लोग बहुत अधिक तनाव लेते हैं, छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाकर बहुत अधिक सोचते हैं और दुखी रहते हैं, उन्हें भी कब्ज की समस्या होती है।

कब्ज से बचने के घरेलु तरीके:

  • कब्ज की समस्या से बचने के सबसे पहला तरीका यह हैं की कब्ज होने के कारणों को ही ना होने दे। आपका पेट खुद-ब-खुद ठीक रहने लगेगा।
  • अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से करेंगे तो आपका  पेट साफ रहेगा।
  • पाचन शक्ति कमजोर होने पर खाना खाने के बाद हरड़ या सौंफ और मिश्री का सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है। आप भोजन के बाद हरी इलायची का सेवन भी कर सकते हैं।
  • कब्ज की समस्या से बचने के लिए दोपहर में एक चम्मच अलसी के बीज एक गिलास पानी में भिगो दें और रात को खाना खाने के 1 घंटे बाद इस पानी को पीकर सो जाएं। ऐसा नियमित रूप से करने पर सुबह पेट ठीक से साफ होने लगेगा।
  • खान-पान की आदत में सुधार लाते हुए अपने भोजन में तैलीय पदार्थों का उपयोग कम और कच्चे फल और सब्जियों का उपयोग अधिक करना लाभकारी होगा। इससे शरीर में टॉक्सिक्स जमा नहीं हो पाएंगे और आंतें ठीक से काम करेंगी तो कब्ज की समस्या नहीं होगी।

No comments:

Post a Comment

नींबू है नंबर वन साबुन और सनिटिज़ेर से भी ज्यादा कारगर वायरस बैक्टीरिया से लड़ने में, Coronavirus से बचने के लिए नींबू से हाथ धोएं !!

कोरोना वायरस (Corona Virus) से अब आपको बिलकुल घबराने के जरुरत नहीं है. हाथ धोने के लिए अगर आपके पास साबुन या सैनिटाइजर नहीं भी हो तो भी ये ज...